तोक्यो भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर 49 साल बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत ने तीनों मैदानी गोल किए। भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह (7वें मिनट), गुरजंत सिंह (16वें मिनट) और हार्दिक ने 57वें मिनट में गोल किया। भारत ने पुरुष हॉकी में आठ गोल्ड मेडल जीते हैं। भारत का आखिरी गोल्ड मेडल 1980 के मॉस्को ओलिंपिक में आया था। उस ओलिंपिक में सेमीफाइनल नहीं हुआ था क्योंकि सिर्फ छह देशों ने उसमें भाग लिया था। भारत ने आखिरी बार सेमीफाइनल में 1972 के म्यूनिख ओलिंपिक में जगह बनाई थी, जहां पाकिस्तान ने उन्हें 0-2 से हरा दिया था। भारत का सेमीफाइनल में मुकाबला वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम से मंगवलार को होगा। जिसने तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में स्पेन को 3-1 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी की टीमें भिड़ेंगी। जर्मनी ने जहां दिन के पहले मुकाबले में ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को 3-1 से हराया वहीं आस्टे्रलिया ने नीदरलैंड्स को पेनाल्टी शूटआउट के बाद 3-0 से हराया।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3jrsce7