शानदार! भारत... जी-20 अध्यक्षता में अब तक का सबसे सफल आयोजन, जानें ये कैसे हुआ संभव

नई दिल्ली : भारत ने अपनी अध्यक्षता में जी-20 के आयोजन में इतिहास रच दिया है। भारत की जी-20 की अध्यक्षता ने G-20 के इतिहास में इस बार सबसे अधिक काम किया है। ऐसे में यह काम की दृष्टि से अब तक का सबसे सफल आयोजन रहा है। भारत ने पिछले जी-20 की अध्यक्षता के दौरान हुए काम की तुलना में दोगुना से भी अधिक काम किया है। भारत की अध्यक्षता में जी-20 में 73 परिणाम (Outcomes) निकले हैं। इसके अलावा 39 अन्य प्रकार के दस्तावेज ( Annexed Documents ) पर भी बात आगे बढ़ी है। इसमें प्रेसिडेंसियल डॉक्यूमेंट और वर्किंग ग्रुप के परिणाम वाले डॉक्यूमेंट को शामिल नहीं किया गया है। कुल मिलाकर इस बार भारत की अध्यक्षता में 112 आउटकम निकले हैं और प्रेसिडेंसी डॉक्यूमेंट पर काम पूरा हुआ है। ऐसे में भारत की अध्यक्षता में पिछले 10 महीने के दौरान ये बैठक परिणाम की दृष्टिकोण से काफी उपयोगी रही हैं।

from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News https://ift.tt/onVlYhJ