तोक्यो ओलिंपिक: भारतीय हॉकी टीम ने भी रचा इतिहास, 49 साल बाद सेमी फाइनल में पहुंची

तोक्यो तोक्यो ओलिंपिक के 10वें दिन का अंत भारत ने शानदार अंदाज में किया। स्टार शटलर पीवी सिंधु ने जहां महिला एकल वर्ग का ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया तो इसके कुछ ही देर बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने क्वॉटर फाइनल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराते हुए सेमीफाइनल में एंट्री पा ली है। 1980 के बाद यह पहला मौका है जब भारत हॉकी में टॉप-4 में पहुंचा है। भारत के लिए विनिंग गोल 7वें मिनट में दिलप्रीत सिंह, 16वें मिनट में गुरजीत सिंह और 57वें मिनट में हार्दिक सिंह ने दागा, जबकि ब्रिटेन के लिए 45वें मिनट में सैमुअल ने गोल किया। भारत का सेमीफाइनल में बेल्जियम के साथ मुकाबला होगा। ओलिंपिक में भारत को आखिरी पदक 1980 में मॉस्को में मिला था जब वासुदेवन भास्करन की कप्तानी में टीम ने पीला तमगा जीता था। उसके बाद से भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई और 1984 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में पांचवें स्थान पर रहने के बाद वह इससे बेहतर नहीं कर सकी । 2008 ओलिंपिक में क्वॉलिफाइ भी नहीं कर पाई टीमबीजिंग में 2008 ओलंपिक में टीम पहली बार क्वॉलिफाइ नहीं कर सकी और 2016 रियो ओलंपिक में आखिरी स्थान पर रही। देश में हॉकी का ग्राफ लगातार नीचे चला गया। पिछले पांच साल में हालांकि भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन में जबर्दस्त सुधार आया है जिससे वह विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंची। शानदार फॉर्म में टीम इंडियाऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-7 से मिली हार के अलावा भारतीय टीम ने अभी तक शानदार हॉकी खेली है। पांच में से चार मैच जीतकर टीम पूल ए में दूसरे स्थान पर रही। दूसरी ओर ब्रिटेन ने दो जीत दर्ज की और दो हार तथा एक ड्रॉ के बाद वह पूल बी में तीसरे स्थान पर रही थी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद लगातार 4 मैच जीते हैं। सेमीफाइनल्स का शेड्यूल सेमीफाइनल में भारत का सामना विश्व चैम्पियन बेल्जियम से होगा, जिसने तीसरे क्वॉर्टर फाइनल मैच में स्पेन को 3-1 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी की टीमें भिड़ेंगी। जर्मनी ने जहां दिन के पहले मुकाबले में ओलिंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को 3-1 से हराया वहीं ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को पेनाल्टी शूटआउट के बाद 3-0 से हराया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ifnKzq