किसानों का आंदोलन क्यों बेच दिया? केजरीवाल का अमरिंदर पर पलटवार

नई दिल्ली दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह के बीच वार-पलटवार जारी है। दरअसल, सिंह ने किसानों के पक्ष में केजरीवाल के अनशन को नाटक बताया था। इसी पर दिल्ली सीएम ने पंजाब सीएम पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा कि आपने किसानों का आंदोलन क्यों बेच दिया है? केजरीवाल का अमरिंदर पर पलटवार केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'कैप्टन जी, मैं शुरू से किसानों के साथ खड़ा हूँ। दिल्ली के स्टेडीयम जेल नहीं बनने दी, केंद्र से लड़ा। मैं किसानों का सेवादार बनके उनकी सेवा कर रहा हूं। आपने तो अपने बेटे के ED केस माफ करवाने के लिए केंद्र से सेटिंग कर ली, किसानों का आंदोलन बेच दिया? क्यों?' अमरिंदर ने केजरी पर साधा था निशाना कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केजरीवाल के अनशन को नाटक बताते हुए कहा था कि केजरी सरकार ने 23 नवंबर को कृषि कानूनों में से एक को बेशर्मी से अधिसूचित कर किसानों की पीठ में छुरा भोंका है और अब वे सोमवार को किसानों की भूख हड़ताल के समर्थन में उपवास पर बैठने की घोषणा कर नाटक कर रहे हैं।' किसानों के आंदोलन के समर्थन में केजरी का अनशन बता दें की सीएम अरविंद केजरीवाल समेत आप के कई बड़े नेता कृषि कानून के खिलाफ किसानों के एक दिन के भूख हड़ताल के समर्थन में उपवास कर रहे हैं।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2Wez1V8