श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में पीडीपी नेता के आवास के बाहर आतंकियों की गोलीबारी में पीएसओ शहीद हो गया। श्रीनगर के नाटीपोरा क्षेत्र में सोमवार को आतंकवादियों ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता परवेज भट्ट के आवास पर गोलीबारी की जिसमें उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी घायल हो गया था। इलाज के दौरान घायल पीएसओ की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कॉन्स्टेबल मंजूर अहमद पीडीपी नेता के निजी सुरक्षा अधिकारी के रूप में तैनात थे और गोलीबारी में घायल हो गए थे। घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए निकटतम बोन ऐंड जॉइंट हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौके पर सुरक्षाबलों के जवान पहुंच गए हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी के समय पीडीपी नेता और उनके घरवाले आवास पर मौजूद थे या नहीं।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/37hw1NK