ब्याज पर ब्याज नहीं लगने की राहत के मायने समझिए, जानिए इससे आपके कितने पैसे बचेंगे!

लोन मोराटोरियम की सुविधा का लाभ उठाने वालों के लिए एक और राहत भरी खबर आई है। अब तक लोन के ब्याज पर भी ब्याज लग रहा है था यानी कि कंपाउंडिंग इंस्ट्रेस्ट (चक्रवृद्धि ब्याज), लेकिन अब लोन के ब्याज पर ब्याज नहीं (waive interest on interest during moratorium) देना होगा। मौजूदा राहत के अनुसार सरकार पर करीब 5000-6000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। अभी ये राहत हर कर्जदार को नहीं मिली है। ऐसे में अगर सरकार ये तय करती है कि वह हर कर्जदार को ये राहत देगी तो उस पर करीब 10 हजार से 15 हजार करोड़ रुपये तक का बोझ बढ़ेगा। ब्याज पर लगने वाले ब्याज से राहत के बाद एक सवाल ये बड़ा उठ रहा है कि इससे किसे-किसे फायदा मिलेगा और इस राहत के बाद आम आदमी के कितने पैसे बचेंगे (How much you will save after waive interest on interest)। आइए जानते हैं आपके हर सवाल का जवाब आसान भाषा में।

from The Navbharattimes https://ift.tt/2SrwTr7