नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान लॉकडाउन के दौरान रांची के अपने फॉर्म हाउस में पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ हैं। धोनी हालांकि 2019 वर्ल्ड कप के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं लेकिन उनकी पत्नी साक्षी फैंस को अपडेट रखने की पूरी कोशिश कर रही हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर धोनी की ऐक्टिविटीज की पोस्ट करती रहती हैं। लॉकडाउन के इस दौर में धोनी रांची के अपने बड़े से फॉर्म हाउस में अपनी बाइक्स पर सवारी कर रहे हैं। धोनी का बाइक प्रेम किसी से छुपा नहीं है और यह वक्त वह उनके साथ भी गुजार रहे हैं। और बाइक्स की इस सवारी में धोनी की बेटी जीवा उनका पूरा साथ दे रही है। एक बार फिर दोनों बाइक की सवारी करते नजर आए। वहीं साक्षी इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। धोनी ने जीवा के साथ बाइक पर सवारी की। और साक्षी के मुताबिक माही 'क्रेजी लाइटिंग' कर रहे थे। साक्षी मंगलवार को इंस्टाग्राम पर लाइव थीं और पिता-पुत्री की इस मस्ती को देख रही थीं। धोनी ने जीवा को बाइक पर आगे बैठाया और अपनी विंटेज बाइक की सवारी करवाई। पिछली बार जब की बाइक सवारी करते हुए वीडियो वायरल हुआ था तो उसमें जीवा पिछली सीट पर बैठी थीं। चेन्नै सुपर किंग्स ने यह वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन दिया- 'जब क्रेजी लाइटिंग और खुशी एक साथ मिलते हैं।' सीएसके ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Xtliv6