कोरोना वायरस की पोटेंशियल वैक्सीन को हासिल करने के लिए भी देशों के बीच रेस चल रही है। अमेरिका ने जहां लगभग हर प्रमुख वैक्सीन की डोज सिक्योर कर ली है तो बाकी अमीर देश भी इसी कोशिश में लगे हैं। यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, फ्रांस, कनाडा, इजरायल ने कई दवा कंपनियों से वैक्सीन की डोज का सौदा किया है। हाल ही में जापान ने Pfizer Inc और BioNTech SE से उनकी वैक्सीन की सप्लाई की डील की है। दोनों कंपनियों को उम्मीद है कि उनकी वैक्सीन अक्टूबर तक रेगुलेटरी अप्रूवल के लिए चली जाएगी।
from The Navbharattimes https://ift.tt/312fmto