बकरीद: राष्‍ट्रपति, पीएम मोदी ने कहा- ईद मुबारक!

बकरीद के मौके पर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की दिग्‍गज हस्तियों ने मुबारकबाद दी है। राष्‍ट्रपति ने जहां अपने संदेश में इस त्‍योहार के मायने समझाते हुए सभी से कोविड-19 की रोकथाम के लिए गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की। वहीं प्रधानमंत्री ने दुआ मांगी कि भाईचारे और दया की भावना और बढ़े। कोरोना वायरस के मद्देनजर, ईद उल अजहा की नमाज सोशल डिस्‍टेंसिंग के साथ पढ़ी गई। कई जगह लोगों से अपील की गई थी कि वे अपने घर पर नमाज पढ़ें। केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने दिल्‍ली में अपने घर पर नमाज अदा की।

from The Navbharattimes https://ift.tt/33feUuE