प्रियंका गांधी के पास क्या पावर, PM की सुरक्षा पर सीएम ने क्यों ब्रीफ किया? संबित पात्रा का अटैक

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के समय सुरक्षा में चूक का मुद्दा अभी ठंडा नहीं पड़ा है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस मुद्दे पर प्रियंका गांधी से बात की तो बीजेपी भड़क गई है। दरअसल, चन्नी ने बताया था कि उन्होंने इस संबंध में प्रियंका गांधी से बात की है और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया है। चन्नी के इस बयान पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। पीएम सिक्योरिटी पर प्रियंका का क्या रोल? पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि एक सिटिंग चीफ मिनिस्टर ने पीएम की सिक्योरिटी जैसे संवेदनशील मुद्दे को लेकर प्रियंका गांधी को ब्रीफ किया। पात्रा ने पूछा कि सीएम ने ऐसा क्यों किया, क्या प्रियंका गांधी किसी संवैधानिक पद पर हैं जो उन्हें जानकारी दी गई। पीएम सिक्योरिटी को लेकर प्रियंका गांधी का क्या रोल है। उन्होंने ट्वीट करते हुए तंज कसा कि चन्नी साहब, 'थोड़ा ईमानदार हो जाइए, आपने प्रियंका गांधी से अवश्य कहा होगा कि काम हो गया सी …आपने जो बोला था, वो हो गया!' पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भले ही यह कह दिया हो कि पीएम को पंजाब में कोई खतरा नहीं था, पर बीजेपी कांग्रेस सरकार को घेर रही है। उस दिन पीएम को फिरोजपुर में रैली करनी थी लेकिन उनके काफिले को प्रदर्शनकारियों ने रोके रखा था। लौटते हुए पीएम ने कहा था कि अपने सीएम को थैंक्स कहना कि मैं एयरपोर्ट से जिंदा लौट पाया।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3qZpEaz