वीडियो : 'अभेद किले' को भेदने केपटाउन पहुंची कोहली एंड कंपनी, पारंपरिक अंदाज में हुआ जोरदार स्वागत

नई दिल्ली विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुआई वाली भारतीय टेस्ट टीम शनिवार को केपटाउन पहुंच गई जहां 3 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa 3rd Test) की टीमें निर्णायक टेस्ट में 11 जनवरी से न्यू लैंड्स मैदान में आमने सामने होंगी। टीम इंडिया के खिलाड़ी जोहानिसबर्ग से कोविड 19 प्रोटोकॉल (COVID-19 Protocols) के तहत चार्टर्ड विमान से केपटाउन पहुंचे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इंस्टाग्राम पर शेयर इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ियों का टीम होटल में गर्माजोशी से स्वागत किया गया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि भारतीय खिलाड़ियों के होटल के अंदर एंट्री करते ही उनका पारंपरिक संगीत और ड्रम से स्वागत हुआ। भारतीय खिलाड़ी केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट के लिए भी बायो बबल में रहकर ही तैयारी करेंगे। मेजबान दक्षिण अफ्रीका की टीम भी शनिवार को केपटाउन पहुंची। पलटवार की तैयारी में टीम इंडिया 3 मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। जोहानिसबर्ग में खेला गया सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से जीता था जबकि सेंचुरियन टेस्ट में भारत ने 113 रन से मेजबानों को हराया था। भारतीय टीम अभी तक दक्षिण अफ्रीका में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है। ऐसे में उसकी कोशिश पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने की है। केपटाउन में टीम इंडिया का टेस्ट में रिकॉर्ड वैसे भारतीय टीम ने न्यू लैंड्स मैदान पर अभी तक कुल 5 टेस्ट मैच खेले हैं। हालांकि इस दौरान टीम इंडिया को जीत नसीब नहीं हुई है। भारत को 3 में हार मिली है जबकि दो टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। तीसरे और निर्णायक टेस्ट में टीम के नियमित की वापसी लगभग तय है। कोहली चोट की वजह से जोहानिसबर्ग टेस्ट नहीं खेल सके थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32UpPMD