आयरलैंड के इन 2 क्रिकटर्स को हुआ कोराना, विंडीज के खिलाफ पहले वनडे से हुए बाहर

किंग्स्टन आयरलैंड के क्रिकेटर सिमी सिंह (Simi Singh) और बेन वाइट (Ben White) कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आए हैं जिससे वह वेस्टइंडीज () के खिलाफ पहले वनडे इंटरनैशनल मैच में नहीं खेल पाए। क्रिकेट आयरलैंड (Cricket Ireland) ने एक बयान में कहा, 'सिमी सिंह और बेन वाइट रोजाना होने वाली एंटीजन जांच में बीती रात कोविड संक्रमण (COVID-19) के लिए पॉजिटिव पाये गए थे जिसके बाद अब वे पीसीआर जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।' इसके अनुसार, 'दोनों खिलाड़ियों को पृथकवास में रखा गया है और वे आज वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हैं। आयरलैंड पुरुष टीम के खेलने वाले सभी खिलाड़ी और कोचिंग दल का बीती रात और आज सुबह हुआ एंटीजन परीक्षण नेगेटिव आया है।' क्रिकेट आयरलैंड ने हालांकि कहा कि दोनों खिलाड़ी पृथकवास में हैं और मैच कार्यक्रम के अनुसार ही खेले जाएंगे। बयान के अनुसार, 'मैच कार्यक्रम के अनुसार खेला जाएगा और सिंह और वाइट की पीसीआर जांच के नतीजे का अपडेट भी आज दे दिया जाएगा।' आयरलैंड ने पहले वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसर और तीसरा वनडे क्रमश : 11 और 14 जनवरी को खेल जाएंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3q9FY9L