पटना राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद () बुधवार को लंबे अरसे के बाद पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां 11 फीट की संगमरमर से बनी लालटेन को जलाकर इसका लोकर्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद लालू प्रसाद ने राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान गरीबों को फ्री में अनाज बांटने को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए ने कहा कि यह बोलते हैं कि हम ये अनाज बांट रहे हैं, कभी खेती किए हो? आप लोग याद कीजिए यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुआ है। यूपीए सरकार के समय सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि गोदामों में अनाज सड़ रहा है। इसे गरीबों को बांटिए। तभी से अनाज गरीबों को फ्री में बांटा जा रहा है। लालू प्रसाद ने किसान आंदोलन की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार की ओर से कृषि कानून को वापस लेना किसानों की जीत है। उन्होंने कहा- "मैं किसानों को कृषि कानूनों के मुद्दे पर उनकी जीत के लिए बधाई देता हूं। वे विजयी होकर उभरे हैं। नरेंद्र मोदी और उनके अहंकार की हार हुई है। यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक एमएसपी पर कानून नहीं बन जाता। मैं सरकार से एमएसपी पर कानून लाने की मांग करता हूं।" राजद सबसे बड़ी ताकत है और सरकार तो बननी ही है: लालू लालू यादव अपने पुराने अंदाज में दिखे। उन्होंने कहा कि राजद सबसे बड़ी ताकत है और सरकार तो बननी ही है। लालू प्रसाद ने कहा कि लालटेन रोशनी का प्रतीक है। यह गरीब गुरबों को राह दिखाने का काम करता है। लालटेन को हेरिकेन लैंप कहा जाता है, जो तूफान में भी नहीं बुझता है। बता दें, यह लालटेन पत्थर की बनी हुई है। इस लालटेन की लौ 24 घंटे CNG से जलेगी। लालू यादव ने की तेजस्वी यादव की खूब तारीफ लालू यादव ने तेजस्वी यादव की भी खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा कि राजद के लिए तेजस्वी और सभी कार्यकर्ता खूब मेहनत करते हैं। लालू प्रसाद ने केन्द्र सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि जब हम रेल मंत्री बने तो घाटे के सौदे वाले रेलवे को भी फायदे में लाया था। उन्होंने कहा कि बिहार में कारखाने लगवाए थे। बहुत सारे काम किए। रेल का किराया कम किया। नीतीश सरकार के विकास के दावे पर लालू यादव का तंज उन्होंने बिहार सरकार पर विकास के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि अभी भी राज्य के कई इलाकों में जलजमाव है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने बिहार से दूर रहने की पीड़ा भी बयां की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मेरा मन नहीं लगता। इस क्रम में सुबह-सुबह जीप की सवारी की चर्चा भी की। कार्यक्रम में लालू ने शिकायत कर दी कि राजद में महिलाओं को तरजीह नहीं दी जा रही। आगे से जहां भी सभा हो महिलाओं को कुर्सी पर बिठाइए। उन्होंने बताया कि राजद कार्यालय में पुस्तकालय भी बनाया जाएगा।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3cIzRkW