BSF हमारा दुश्मन नहीं लेकिन कानून-व्यवस्था राज्य का विषय, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बोलीं ममता बनर्जी

नई दिल्ली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रीय राजधानी के चार दिवसीय दौरे के दौरान आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएमओ की तरफ से दोनों नेताओं के बीच मुलाकात की जानकारी दी गई। टीएमसी चीफ दो दिन के दिल्ली दौरे पर आई हुई हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के साथ सीमा सुरक्षा बल के क्षेत्र विस्तार, त्रिपुरा में हालिया राजनीतिक हिंसा और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। 'मैं सभी एजेंसियों की इज्जत करती हूं' मैंने BSF के बारे में चर्चा की, BSF हमारा दुश्मन नहीं है। मैं सभी एजेंसियों की इज्जत करती हूं लेकिन कानून-व्यवस्था जो राज्य का विषय है इससे उसमें टकराव होता है। ममता ने कहा कि हमारे यहां बहुत सारी प्राकृतिक आपदाएं हुई हैं इसमें केंद्र सरकार से हमें बहुत पैसा मिलेगा। मैंने वो पैसे देने के लिए बोला, उन्होंने कहा कि ठीक है हम परिस्थिति देख कर बताएंगे। ममता ने कहा कि मैंने पीएम मोदी से कहा कि राजनीतिक तौर पर आपके साथ हमारे जो भी अंतर हैं वो रहेंगे क्योंकि आपकी और हमारी पार्टी की विचारधारा अलग है। लेकिन ऐसा न हो कि केंद्र और राज्य के रिश्तों में कोई असर पड़े। राज्य का विकास होने से केंद्र का विकास होता है। त्रिपुरा हिंसा को लेकर केंद्र, बीजेपी सरकार की आलोचना बनर्जी ने इससे पहले तृणमूल कांग्रेस पर हिंसा करने के लिए त्रिपुरा में केंद्र और भाजपा सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि वह इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से बात करेंगी। सोमवार शाम को दिल्ली जाने से पहले मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि मैं बीएसएफ द्वारा अधिकार क्षेत्र के विस्तार पर उनसे बात करूंगी। वे सहकारी संघवाद के नाम पर राज्यों पर बुलडोजर चलवा रहे हैं। मैं इस बारे में प्रधानमंत्री से बात करूंगी। त्रिपुरा सरकार को केंद्रीय गृह मंत्रालय से कितने पत्र भेइससे पहले ममता ने कहा था कि बीजेपी शासित राज्य में लोगों का दम घुट रहा है। त्रिपुरा में हमारे मामले में मानवाधिकार आयोग और अनुच्छेद 355 के बारे में कोई चर्चा क्यों नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि त्रिपुरा सरकार को केंद्रीय गृह मंत्रालय से कितने पत्र भेजे गए हैं। वे हमें नियमित रूप से पत्र भेजते थे। हमारे राज्य में भी चुनाव था। इतने सारे नेता नियमित रूप से वहां आते थे। हमने किसी को नहीं रोका, त्रिपुरा में ऐसा क्यों हो रहा है? 25 नवंबर को दिल्ली गई बनर्जी के गुरुवार को कोलकाता लौटने की संभावना है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3cLaEGE