अबू धाबीभारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से फैंस के लिए रोमांचक रहा है। फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं और स्टेडियम में पहुंचकर मैच का लुत्फ उठाने की पूरी कोशिश करते हैं। यही वजह है कि मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के मुकाबले को देखने आए एक प्रशंसक ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा से इस महामुकाबले की दो टिकटों की मांग की। इस मोमेंट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में साफ देख सकते हैं कि फैन पोस्टर को दिखाकर टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की टिकट देने की अपील की है। दुनिया भर में क्रिकेट के प्रशंसक 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के लिए उत्साहित हैं। दरअसल, भारतीय प्रशंसकों में भी 24 अक्टूबर को दुबई में होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले को देखने की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे ही एक प्रशंसक जो शुक्रवार को मुंबई और हैदराबाद के बीच मुकाबला देखने आया था, उसने स्टैंड में बैठकर प्लेकॉर्ड में संदेश लिखा, रोहित भारत और पाकिस्तान मुकाबले की दो टिकट चाहिए, प्लीज। इस संदेश को कैमरे ने अटेंशन दी और यह फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले की टिकटें पहले से ही बिक चुकी हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3Fznkxq