अनामिका के साथ प्रियंका, योगी से तीखे सवाल

लखनऊ उत्तर प्रदेश के शिक्षा जगत और सत्ता के गलियारे में पिछले कई दिनों से सनसनी बने हाई प्रोफाइल अनामिका शुक्ला मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। () ने पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें अनामिका शुक्ला के घर जाकर उनसे माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही उन्हें अनामिका को मुआवजा भी देना चाहिए। ऐसी कई मांगें प्रियंका गांधी ने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के सामने रखी हैं। उन्होंने कहा, 'यूपी सरकार को अनामिका शुक्ला के घर जाकर माफी मांगनी चाहिए और उन्हें मानहानि का मुआवजा दिया जाना चाहिए। वहीं उन्होंने अनामिका के लिए सरकारी नौकरी की मांग करते हुए कहा कि यूपी सरकार उनके परिवार को सुरक्षा भी दे। अनामिका शुक्ला को पता भी नहीं था, उसके नाम पर ये चल रहा है।' योगी सरकार के सामने रखी 3 मांगें प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा, 'यूपी सरकार और उनके शिक्षा विभाग की नाक के नीचे चल रही लूट की व्यवस्था ने एक साधारण महिला को अपना शिकार बनाया। ये चौपट राज की हद है। उन्होंने अनामिका शुक्ला को न्याय देने की मांग की है। उन्होंने मुख्य रूप से योगी सरकार पर निशाना साधते हुए 3 बातें कहीं।' 1- अनामिका शुक्ला को मानहानि का मुआवजा दिया जाए। 2- अनामिका को सरकारी नौकरी दी जाए। 3- इसके साथ-साथ उनके पूरे परिवार को तुरंत सुरक्षा व्यवस्था दी जाए। 'परीक्षा में जब कोई समस्या नहीं तो गिरफ्तारियां क्यों?' इससे पहले शाम को प्रियंका गांधी ने वीडियो जारी करते हुए कहा, 'आज भी कुछ टॉपरों के गिरफ्तार होने की खबरें आई हैं, इससे पहले भी कुछ लोग गिरफ्तार हुए थे। मेरा सवाल है कि परीक्षा में जब समस्या नहीं है तो गिरफ्तारियां क्यों हो रही हैं? ये कोई राजनीति की बात नहीं है, यह एक जेनरेशन के भविष्य का सवाल है। मुख्यमंत्री चाहे जांच करवाएं या परीक्षा रद्द करें, मगर यह सिर्फ एक परीक्षा नहीं है, इसके जरिए ये बच्चे अपना जीवन बना सकते हैं। उनके साथ उनके परिवारों का भविष्य भी जुड़ा है। इनकी समस्या का समाधान होना चाहिए।'


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2YiJUWr