तोक्योजापान की राजधानी तोक्यो में ओलिंपिक-2020 का आखिरकार उद्घाटन हो गया। भव्य ओपनिंग सेरिमनी ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान भारतीय दल ने भी हिस्सा लिया। भारतीय दल को हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और महान महिला बॉक्सर मेरी कॉम लीड कर रही थीं। ये दोनों ने तिरंगा हाथ में लिए सबसे आगे चल रहे थे, जबकि अन्य सदस्य हाथ में तिरंगा लिए पीछे थे। इस मौके के गवाह भारत के केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी बने। खेल मंत्री ने भारत से बढ़ाया हौसलाअनुराग ठाकुर और खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से 32वें ओलिंपिक खेलों के उद्घाटन का लुत्फ लिया। उनके साथ पूर्व खिलाड़ी और विभिन्न क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियां भी तोक्यो में भाग लेने वाले भारतीय दल का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद रहीं। शामिल हुआ 28 सदस्यीय भारतीय दलउद्घाटन समारोह में 22 खिलाड़ी और 6 अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन समारोह में हॉकी से 1, मुक्केबाजी से 8, टेबल टेनिस से 4, रोविंग से 2, जिमनास्टिक से 1, तैराकी से 1, नौकायन से 4, तलवारबाजी से 1 खिलाड़ी शामिल हुए जबकि 6 अधिकारियों ने भी शिरकत की। उल्लेखनीय है कि भारत ने इस बार अपना सबसे बड़ा दल भेजा है जिसमें 127 खिलाड़ी हैं। इस बार महिलाओं खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व भी सबसे ज्यादा हैं जिनकी संख्या 56 हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36T4gdp