तिरुवनंतपुरम केरल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी के हौसले और बुलंद हो गए हैं। मंगलवार को सीपीएम के 98 सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के सामने बीजेपी जॉइन कर ली। के नेता वीवी राजेश का दावा है कि अभी और सीपीएम और कांग्रेस नेता बीजेपी की सदस्यता लेने वाले हैं। इससे पहले केरल बीजेपी अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने भी ट्वीट करके बताया था कि सीपीआईएम, कांग्रेस और जनता दल एस के 100 से ज्यादा सदस्यों ने बीजेपी जॉइन की है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, 'केरल त्रिपुरा बनने वाला है। अब केरल में केसरिया लहर को कोई नहीं रोक सकता।' अप्रैल-मई में हैं चुनाव केरल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में प्रह्लाद जोशी ने पार्टी और सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। जोशी का कहना था, 'सत्तारूढ़ एलडीएफ और कांग्रेस की अगुआई वाले यूडीएफ ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और घोटालों से केरल को बर्बाद कर दिया। अगर केरल को आत्मनिर्भर बनना है तो इन दोनों को हटाना होगा।' राहुल हैं ट्रैक्टर पर ऐक्टर राहुल गांधी पर तंज कसते हुए बीजेपी नेता ने कहा, 'राहल गांधी ट्रैक्टर पर ऐक्टर बनने की कोशिश कर रहे हैं। एलडीएफ और यूडीएफ किस मुंह से लोगों से वोट मांगेंगे। केरल में ये दोनों आपस में कुश्ती लड़ रहे हैं लेकिन दिल्ली में इनकी दोस्ती है।' जम्मू में कांग्रेस को लगा झटका 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। 21 फरवरी को पार्टी के यूथ विंग नैशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के 1400 कार्यकर्ताओं ने जम्मू में सामूहिक तौर पर इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में एनएसयूआई के महासचिव और उपाध्यक्ष, जिला मीडिया समन्वयक और अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/2Mkvxz1