राहुल ने फिर फेंका मछलीपालन मंत्रालय का 'चुनावी जाल', बोले- सरकार बनी तो सबसे पहले मंत्रालय बनेगा

कोल्‍लम (केरल) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर राज्‍य के मछुआरे वर्ग को लुभाने के लिए चुनावी जाल फेंका है। राहुल ने केरल के कोल्‍लम में थंगासेरी बीच पर मछुआरों से बात करते हुए उनके लिए अलग मंत्रालय बनाने का वादा किया। राहुल का कहना था कि इस तरह से इस समुदाय के हितों की रक्षा की जा सकेगी। मछली पकड़ने वालों से बात करते हुए राहुल ने कहा, 'जमीन पर खेती करने वाले हमारे किसानों की तरह आप समुद पर खेती करते हैं। दिल्‍ली में किसानों का मंत्रालय है आपका नहीं। दिल्‍ली में आपके लिए बोलने वाला कोई नहीं है।' राहुल ने आगे वादा किया कि अगर उनकी केंद्र में सरकार बनती है तो वह सबसे पहला काम देश के मछुआरों के लिए मंत्रालय बनाने का करेंगे। मंत्रालय बनने मछुआरों के हितों की रक्षा की जा सकेगी। उन्‍होंने कहा, 'मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आपकी जरूरतों के लिए समर्पित एक मंत्रालय की स्‍थापना की जाएगी। आपके जीवन को और सुगम बनाने के लिए मैं अपना सर्वोत्‍तम प्रयास करूंगा।' केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने इसी तरह का बयाना पुडुचेरी में भी दिया था। हालांकि मत्‍स्‍य, पशुपालन और डेयरी विभाग के मंत्री गिरिराज सिंह ने इसके लिए उनका मजाक भी उड़ाया था। उन्‍होंने एक ट्वीट में कहा था, 'इटली में मछली पालन के लिए अलग से मंत्रालय नहीं है। वहां यह कृषि और वन मंत्रालय के तहत आता है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3khFsSp