जब यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक के बाद एक लगातार 6 गाड़ियों की हुई जोरदार टक्कर

ग्रेटर नोएडा यूपी में घना कोहरा जानलेवा साबित हो रहा है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर हुई। यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को घना कोहरा होने के कारण एक के बाद एक लगातार छह वाहन टकरा गए। इस हादसे में करीब 12 लोग घायल हो गए, वहीं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 6 लोगों की मौत हो गई। इन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद पुलिस स्थिति को संभाल रही है। साथ ही रूट को क्लीयर करने की लगातार कोशिश कर रही है। बता दें कि इससे पहले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भी एक भीषण हादसा हुआ। इस ऐक्सिडेंट में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को कुछ दिखाई नहीं दिया। इसके बाद लगातार 6 वाहन टकरा गए। घायलों को अस्पाताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां इलाज चल रहा है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर हर साल कोहरे में कई लोग अपनी जान गवां देते हैं। एक आंकड़े के मुताबिक, 2019 में 236 लोगों ने अपनी जान गंवाई। पिछले साल जनवरी से जून के बीच 95 हदसे हुए हैं। जिसमें 94 लोगों ने दम तोड़ा, वहीं 120 लोग घायल हुए।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3qhc9lh