नई दिल्ली केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 27 दिन से जारी किसान आंदोलन के चलते चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर एक बार फिर बंद कर दिए गए हैं। इससे नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल हो सकती है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से वैकल्पिक रास्ते से जाने की अपील की। बता दें कि दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाला चिल्ला बॉर्डर को एक तरफ से बंद कर दिया गया है। यानी दिल्ली की तरफ से नोएडा आने वालों को तो परेशानी नहीं होगी लेकिन नोएडा से दिल्ली जाने के लिए लोगों को न्यू अशोक नगर या डीएनडी से होकर जाना पड़ेगा। वहीं गाजीपुर सीमा बंद होने से गाजियाबाद से दिल्ली जाने में परेशानी उठानी पड़ेगी। पुलिस ने लोगों से अप्सरा, भोपरा और लोनी बॉर्डर से होकर दिल्ली जाने की अपील की है। ये बॉर्डर भी रहेंगे बंद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक सिंघु, औचंदी, पियाउ मनियारी और मंगेश बॉर्डर भी बंद रहेंगे। लोगों को लामपुर, सफियाबाद, सबोली और सिंघु स्कूल टोल टैक्स बॉर्डर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग लेने की सलाह दी गई है। मुबारका और जीटीके रोड से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है। आउटर रिंग रोड, जीटीके और एनएच 44 की ओर जाने से बचने की सलाह दी गई। पिछले 27 दिनों से बॉर्डर पर डटे किसान प्रदर्शनकारी किसान पिछले 27 दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं। आंदोलनकारी किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार नए कृषि कानूनों को वापस ले। हालांकि सरकार ने यह साफ कर दिया है कि वह किसी भी कीमत पर कानूनों को वापस नहीं लेगी लेकिन किसानों की मांग के अनुसार उसमें संशोधन करने को राजी है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3mGgT0Z