तिरुवनंतपुरमराज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को केरल के मुख्यमंत्री (Pinarayi Vijayan) से लोगों के बीच कोविड-19 (Covid-19) का टीका मुफ्त में वितरित करने की घोषणा के बारे में जवाब मांगा है। विजयन ने स्थानीय निकाय चुनावों के तीसरे चरण का प्रचार समाप्त होने से ठीक पहले शनिवार को यह घोषणा की थी। राज्य के चार जिलों- मलाप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कसारगोड में मतदान सोमवार को हुआ। राज्य चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजकर मामले में उनसे जवाब मांगा गया है और पूछा गया है कि किन परिस्थितियों में उन्होंने ऐसी घोषणा की। हालांकि विजयन से इस घोषणा क किसी तरह के आचार संहिता का उल्लंघन नहीं माना। आज सुबह कन्नूर में मतदान करने के बाद विजयन ने कहा कि उन्होंने राज्य के लोगों के लिए टीका मुफ्त में उपलब्ध कराने की घोषणा कर किसी तरह से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, 'हम कोरोना मरीजों का फ्री इलाज कर रहे हैं और दवा या टीका भी इसी उपचार के अंतर्गत आता है। हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि निशुल्क टीका की व्यवस्था की जाएगी। यह किसी भी तरह से आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है।' विजयन ने दावा किया कांग्रेस नीत यूडीएफ को निकाय चुनावों में बड़ी सफलता मिलेगी और विपक्षी खेमे के घटक आईयूएमएल को भी हार मिलेगी। कांग्रेस नीत विपक्षी यूडीएफ और बीजेपी ने विजयन के फ्री टीके की घोषणा के खिलाफ रविवार को राज्य चुनाव आयोग से शिकायत की थी और आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया था।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2LAxre6