प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह अचानक दिल्ली स्थित गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब पहुंच गए। उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के सर्वोच्च बलिदान के लिए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने कुछ तस्वीरें ट्वीट की हैं जिनमें वह गुरुद्वारा परिसर में नजर आ रहे हैं। पीला कुर्ता पहने मोदी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की दयालुता से बेहद प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने कहा कि वे यहां आकर खुद को बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। मोदी के रकाबगंज गुरुद्वारा जाने की कुछ तस्वीरें देखिए।PM Narendra Modi At Gurudwara Rakab Ganj Sahib: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुद्वारा रकाबगंज पहुंचने के दौरान ना तो कोई पुलिस बंदोबस्त किया गया। ना ही आम जनता के लिए ट्रैफिक बैरियर लगाए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह अचानक दिल्ली स्थित गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब पहुंच गए। उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के सर्वोच्च बलिदान के लिए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने कुछ तस्वीरें ट्वीट की हैं जिनमें वह गुरुद्वारा परिसर में नजर आ रहे हैं। पीला कुर्ता पहने मोदी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की दयालुता से बेहद प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने कहा कि वे यहां आकर खुद को बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। मोदी के रकाबगंज गुरुद्वारा जाने की कुछ तस्वीरें देखिए।
#Delhi: देखें, जब दिल्ली के रकाबगंज गुरुद्वारा पहुंचे पीएम मोदी https://t.co/FPgeBBS9mU
— NBT Dilli (@NBTDilli) 1608438466000
अचानक बना पीएम मोदी का कार्यक्रम
मोदी के रकाबगंज गुरुद्वारा जाने का कोई कार्यक्रम नहीं था। वह रविवार सुबह अचानक ही यहां पहुंच गए।
'शहीदी दिवस' पर श्रद्धांजलि नहीं दे पाए थे मोदी

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की पुण्यतिथि शनिवार को थी लेकिन मोदी तब यहां नहीं आ पाए थे। रकाबगंज गुरुद्वारे में ही सिखों के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार हुआ था।
किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी का यहां आना अहम

दिल्ली में सिखों के लिए सबसे पवित्र जगहों से, रकाबगंज गुरुद्वारा एक है। पीएम मोदी का यहां आना काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि कुछ किलोमीटर दूर दिल्ली की सीमाओं पर किसान, ,खासतौर से पंजाब के, नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।
मोदी बार-बार कर रहे समझाने की कोशिश

पीएम कई मंचों से किसानों को नए कानूनों के फायदे गिनाते रहे हैं। जिन आपत्तियों को किसान संगठनों ने उठाया है, वे उनपर भी बोलते रहे हैं। मोदी ने किसानों को भरोसा दिया है कि एमएसपी खत्म नहीं होगा, न ही मंडियां खत्म की जाएंगी।
रकाबगंज गुरुद्वारे में पीएम मोदी की अरदास

प्रधानमंत्री करीब 15 मिनट तक गुरुद्वारे में रहे। रायसीना हिल्स से पीछे स्थित इस गुरुद्वारे में पिछले 25 दिन से 'सिख समागम' चल रहा है।
Some more glimpses from Gurudwara Rakab Ganj Sahib. https://t.co/ihCbx57RXD
— Narendra Modi (@narendramodi) 1608437836000
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/37Bfogi