मेसी ने बार्सिलोना के लिए दागा 643वां गोल, पेले के बड़े रेकॉर्ड की बराबर की

बार्सिलोना ने बार्सिलोना और वेलेंसिया के बीच 2-2 से ड्रॉ छूटे स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा मैच में गोल दागकर किसी एक क्लब की तरफ से सर्वाधिक गोल करने के के रेकॉर्ड की बराबरी की। मेसी ने 2004 से लेकर अब तक बार्सिलोना की तरफ से 643 गोल दागे हैं और इस तरह से उन्होंने पेले के 1957 से 1974 तक सांतोस की तरफ से किए गए सर्वाधिक गोल के रेकॉर्ड की बराबरी की। मेसी बार्सिलोना ओर स्पेनिश लीग में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। जनवरी 2018 में मेसी यूरोप की शीर्ष लीग में 366 गोल करके गर्ड मुलेर के बुंदेसलीगा में किए गए 365 गोल के रेकॉर्ड को तोड़ा था। मेसी ने इससे पहले 2012 में 86 गोल करके मुलेर के एक साल में सर्वाधिक गोल करने के रेकॉर्ड को तोड़ा था। पेले ने अर्जेंटीना फॉरवर्ड को इस नई उपलब्धि पर बधाई दी। पेले ने कहा, ‘आपकी तरह मैं भी जानता हूं कि हर दिन एक ही शर्ट पहनने का क्या महत्व होता है। आपकी तरह मैं भी जानता हूं कि उस स्थान से बेहतर कुछ नहीं होता जहां हम घर जैसा महसूस करते हैं। ऐतिहासिक रेकॉर्ड पर बधाई लियोनेल।’ मेसी का बार्सिलोना से अनुबंध जून में समाप्त हो रहा है और वह जनवरी से अन्य क्लबों के साथ बातचीत करने के लिए स्वतंत्र होंगे। बार्सिलोना की अभी ला लिगा में अच्छी स्थिति में नहीं चल रहा है। वह पांचवें स्थान पर है और शीर्ष पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड से आठ अंक पीछे है। एटलेटिको ने लुईस सुआरेज के दो गोल की मदद से एलची को 3-1 से हराया। मेसी ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में गोल करके पेले के रेकॉर्ड की बराबरी की। इससे उन्होंने टीम को बराबरी भी दिलायी। वेलेंसिया की तरफ से मोकटार डियाखाबी ने पहला गोल किया था। रोनाल्ड आरूजो ने 53वें मिनट में बार्सिलोना को बढ़त दिलायी लेकिन मैक्सी गोमेज ने 69वें मिनट में वेलेंसिया की तरफ से बराबरी का गोल दाग दिया। अन्य मैचों में विल्लारीयाल ने ओसासुना को 3-1 से हराया जबकि सेविला ने वेल्लाडोलिड से मैच 1-1 से ड्रॉ खेला।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3h2aRqi