ब्लॉगः किसान आंदोलन पर अच्छा नहीं और इंतजार, रास्ता निकाले सरकार

किसान आंदोलन गंभीर रूप धारण करता जा रहा है। तीन हफ्ते बीत गए, लेकिन इसका कोई समाधान दिखाई नहीं पड़ रहा है। कृषि मंत्री और गृह मंत्री के साथ किसान नेताओं की कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन कितनी विचित्र स्थिति है कि अब सर्वोच्च न्यायालय को बीच में आना पड़ रहा है। लगता नहीं कि अदालत की यह मध्यस्थता भी कुछ मददगार हो पाएगी, क्योंकि किसान इस पर अड़े हुए हैं कि सरकार इन तीनों कृषि सुधार कानूनों को वापस ले और सरकार किसानों को यह समझाने में लगी है कि ये कानून उनके फायदे के लिए ही बनाए गए हैं।

from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3mDCB5V