सासुओलो (इटली)एसी मिलान के राफेल लेओ में रविवार को रविवार को सीरि ए फुटबॉल मुकाबले में सासुओलो के खिलाफ महज छह सेकंड में गोल कर इटली की शीर्ष घरेलू लीग में सबसे कम समय में गोल करने का रेकॉर्ड बनाया। मैच शुरू होते ही सीरि ए तालिका में शीर्ष पर चल रही एसी मिलान के लिए हकन कलांघोग्लु के किक पर लेओ ने गोलकर सासुआलो की टीम को अचंभित कर दिया। फुटबॉल सांख्यिकी पर नजर रखने वाले ऑप्टा ने बताया कि पुर्तगाल के इस युवा खिलाड़ी ने पाओलो पोगी के आठ सेकंड के रेकॉर्ड को तोड़ा। पियासेंजा टीम के पोगी ने 2001 में फियोरेंटीना के खिलाफ यह रेकॉर्ड कायम किया था। लेओ के गोल दागने के बाद सभी हैरान थे। हैरानी की बात भी थी। बहुत कम ऐसा देखने को मिलता है कि मैच शुरू होते ही कोई टीम या खिलाड़ी इतना अटैकिंग खेल दिखाए।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/37BGuEf