कांग्रेस में नेताओं का अकाल? BJP नेता को बना दिया महासचिव, 8 महीने पहले छोड़ी थी पार्टी

जबलपुर एमपी कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है। पार्टी पदाधिकारियों को यह भी जानकारी नहीं है कि कौन हमारे दल का सदस्य है और कौन नहीं है। यहीं वजह है कि बीजेपी नेता को कांग्रेस ने पदाधिकारी बना दिया है। वहीं, वह शख्स 8 महीने पहले ही पार्टी छोड़ दिया है। लेकिन पार्टी की तरफ से जारी पदाधिकारियों की सूची में उसका नाम है। दरअसल, हाल ही में संपन्न हुए प्रदेश यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी के चुनाव में पार्टी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यूथ कांग्रेस के महासचिव के पद पर एक ऐसे बीजेपी कार्यकर्ता को चुन लिया गया है जो कि 8 माह पूर्व ही के साथ कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे चुका है। इतना ही नहीं बीजेपी के कार्यकर्ता ने अपना इस्तीफा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित संगठन के पदाधिकारियों को सौंपा था। बीजेपी में हो गए हैं शामिल इसके बावजूद इस चुनाव में उसे महासचिव पद पर चुन लिया गया। दरअसल, जबलपुर निवासी हर्षित सिंघई बरसों से कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे थे और वे सिंधिया समर्थक माने जाते हैं। इसी बीच 8 माह पूर्व ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। उनके समर्थक हर्षित सिंघई ने भी ऐसा ही किया और विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। वहीं, हाल ही में यूथ कांग्रेस के चुनाव संपन्न हुए हैं। इस चुनाव के दौरान ऑनलाइन वोटिंग की व्यवस्था रखी गई थी और उसमें हर्षित सिंघई को महासचिव पद का प्रत्याशी बनाया गया था। इस पर हर्षित सिंघई ने कांग्रेस के नेताओं से संपर्क करके उन्हें इस गलती के लिए सूचित भी किया और नाम हटाने का अनुरोध भी किया था, लेकिन पार्टी संगठन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। 12 वोट भी मिले इधर चुनाव संपन्न होने के बाद हर्षित सिंघई को 12 वोट भी मिल गए और महासचिव के लिए चुन लिए गए जबकि वे अब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है। हर्षित सिंघई ने बताया कि उन्होंने अन्य जिलों में भी इस संबंध में चर्चा की तो मालूम हुआ कि पूरे प्रदेश में ऐसे कई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जिन्हें यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी में जगह मिल गई है। ऐसे में साफ जाहिर है कि यूथ कांग्रेस के चुनाव में जमकर धांधली की गई है और लापरवाही बरती गई है। वहीं, अब इस मामले को लेकर हर्षित न्यायलय की शरण में जाने की तैयारी कर रहे हैं।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2J5zJkm