दिल्ली: त्रिलोकपुरी में पड़ोसियों की लड़ाई में चली गोलियां, एक की मौत, 5 घायल

नई दिल्लीराजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में शनिवार देर रात दो गुटों में झड़प हो गई। इस झड़प में फायरिंग तक हो गई जिसमें एक शख्स की जान चली गई। इसके अलावा पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। डीसीपी ईस्ट जसमीत सिंह ने बताया कि यह फायरिंग दो पड़ोसियों के बीच लड़ाई के बाद हुई। दोनों ओर से जमकर पत्थर चले और कई राउंड फायरिंग हुई। हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पढ़ें, जसमीत ने कहा, 'दो पड़ोसियों के बीच आपस में लड़ाई हो गई थी। बात बढ़ने के बाद दोनों गुटों की तरफ से गोली तक चलीं। इसमें एक की जान चली गई जबकि 5 लोग घायल हो गए।' घटनास्थल के पास से पुलिस ने कुछ लड़कों का हिरासत में भी लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/37MYkE9