पटना समेत कुछ इलाकों में बारिश के आसार, 17 से बढ़ सकती है ठंड, झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

पटना/रांची दिसंबर का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा सर्दी का सितम (Bihar me kaisa rahega Mausam) भी धीरे-धीरे तेज होने लगा है। बिहार में पिछले कुछ दिनों से कोहरे का असर नजर आ रहा है। जिसकी वजह से आम जनजीवन काफी प्रभावित रहा है। विजिबिलिटी कम होने से जहां सड़क पर आने-जाने वालों को थोड़ी परेशानी हुई, वहीं ट्रेन और हवाई यातायात पर भी असर पड़ा। इस बीच मौसम विभाग ने सूबे के कुछ इलाकों में अगले एक से दो दिन में बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में ठंड बढ़ने के आसार है। झारखंड में फिलहाल मौसम में ज्यादा बदलाव नजर नहीं आ रहा, लेकिन 17 दिसंबर के बाद सर्दी बढ़ने की संभवना जताई गई है। इन इलाकों में हो सकती है बारिशमौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय समेत कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश हो सकती है। बक्सर, भोजपुर, रोहतास, जहानाबाद आदि इलाकों में भी बारिश की संभावना है। विभाग के मुताबिक, 15 दिसंबर को मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा आदि इलाकों में बारिश हो सकती है। इस बीच सर्दी बढ़ने के आसार भी हैं। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बिहार में 18 दिसंबर के पारा गिरेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। अगले दो से तीन में बढ़ सकती है ठंडमौसम विभाग के मुताबिक, पटना में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री जबकि अधिकतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। कोहरा का प्रभाव रहेगा जिसकी वजह से आम जनजीवन प्रभावित होगा। मुजफ्फरपुर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां भी कोहरा छाया रहेगा। भागलपुर में न्यूनतम 14 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री रहेगा। झारखंड में कल कई इलाकों में हो सकती है बारिशझारखंड में मौसम आज कुछ बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, सूबे के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। देवघर, धनबाद, गोड्डा, गुमला, रांची, चतरा, कोडरमा आदि में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। हालांकि, अभी तक प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहा है। फिलहाल अगले दो से तीन दिन तक बारिश की संभावना कई इलाकों में बन रही है। बारिश के बाद प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है। रांची में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहेगा।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/37fTNKb