बलिया यूपी के के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि धीरेंद्र सिंह अभी भी फरार है। बता दें कि बलिया में सरकारी कोटे की दुकान को लेकर हुए विवाद में एसडीएम और सीओ के सामने दिनदहाड़े एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह बताया गया जो घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड एडीजी वाराणसी जोन ब्रज भूषण ने कहा, 'यह दुखद घटना है। एफआईआर में नामित 8 आरोपियों में से एक गिरफ्तार हो गया है। किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा और कड़ी कार्रवाई होगी। सभी पुलिसकर्मी जो कल (गुरुवार को) यहां तैनात थे, उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।' पुलिस पर आरोपी को भगाने का आरोप मारे गए जयप्रकाश पाल के भाई तेज प्रताप पाल का दावा है कि आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह बीजेपी का नेता है और विधायक सुरेंद्र सिंह का खास है। उनके दबाव में पुलिस ने पकड़ने के बाद आरोपी को भगा दिया। सीओ और एसडीएम सस्पेंड घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एसडीएम सुरेश कुमार पाल और सीओ चंद्रकेश सिंह समेत वहां ड्यूटी पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश दे दिया। गांव में तनाव व्याप्त होने के साथ भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। बीजेपी विधायक का विवादित बयान वहीं बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने आरोपी धीरेंद्र सिंह का बचाव करते हुए विवादित बयान दिया है। उन्होंने इस पूरे मामले को एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि गोलीकांड के आरोपी को पीटा गया था। उन्होंने कहा कि गोलीकांड के आरोपी को पिता को लोगों ने डंडे से मारा। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर किसी को परिजन को कोई मार देगा तो क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। बीजेपी विधायक का करीबी है आरोपी समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, गोलीकांड का आरोपी धीरेंद्र बीजेपी का पदाधिकारी है। बैरिया क्षेत्र से पार्टी के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि धीरेन्द्र बीजेपी सैनिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष है। सुरेंद्र सिंह ने घटना को 'कैजुअल्टी' करार देते हुए कहा कि ऐसी वारदात कहीं भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि घटना में दोनों तरफ से पथराव हुआ था और मामले में कानून अपना काम करे। दोनों की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें बीजेप विधायक धीरेंद्र सिंह को मिठाई खिलाते दिख रहे हैं।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3k5cjJ4