नई दिल्ली केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय न सिर्फ अच्छी-खासी कृषि योग्य भूमि के मालिक हैं। बल्कि उनके पास खेती-किसानी से जुड़े संसाधन भी भरपूर हैं। 31 मार्च, 2020 तक के ब्योरे के अनुसार, वे 16 गायें और 12 बछिया रखते हैं। इसके अलावा उनके पास 13 भैंसें और 8 बछड़े हैं। राय के पास कई दर्जन एकड़ में फैले बाग हैं। पीएमओ की वेबसाइट पर मौजूद डेटा के अनुसार, शीशम के 2,897 पेड़ राय के पास हैं। इसके अलावा 1,646 महोगनी, 1,732 पुराने पेड़ और 1,018 आम के पेड़ भी हैं। राय ने छह बोरिंग करा रखी हैं और जेनरेटर और पंपिंग सेट तक की डीटेल्स सामने रखी हैं। नित्यानंद राय की अचल संपत्ति की डीटेल्स
- वैशाली में दो घर, एक की कीमत 34,80,000 रुपये और दूसरे की 13,33,000 रुपये
- समस्तीपुर में एक घर, कीमत 36,07,000 रुपये
- पटना में एक घर, कीमत 60,00,000 रुपये
- हिमाचल प्रदेश के सोलन में मकान, कीमत 22,28,000 रुपये
- पटना के डाक बंगला चौराहे के पास कॉमर्शियल बिल्डिंग, कीमत 62,16,000 रुपये
- वैशाली में कई कृषि भूखंड, कुल कीमत 5,84,00,000 रुपये
- वैशाली में ही गैर-कृषि भूखंड, कीमत 2,42,00,000 रुपये
- दिल्ली में फ्लैट के लिए 10,00,000 रुपये ऐडवांस
- पटना में जमीन के लिए 1,26,89,985 रुपये ऐडवांस
- चार लोगों/कंपनियों को एक करोड़ से ज्यादा का ऐडवांस
- राघवपुर में शीशम के 2,897 पेड़
- राघवपुर में महोगनी के 1,646 पेड़
- हाजीपुर में 1,732 पुराने पेड़
- हाजीपुर में आम के 1,018 पेड़
- कार लोन - 3,45,000 रुपये
- पर्सनल लोन - 14,66,411 रुपये
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3nQpsbv