बार्सिलोना के साथ जुड़े रह सकते हैं लियोनल मेसी

मैड्रिडस्टार फुटबॉलर के लिए बार्सिलोना के साथ जुड़े रहना अब भी विकल्प है। स्पेन के क्लब ने एक बार फिर कहा कि वह मेसी के किसी दूसरी टीम के साथ जुड़ने में सहायता नहीं करेगा जिसके एक दिन बाद इस दिग्गज फुटबॉलर के पिता और एजेंट जॉर्ज मेसी ने अपने बेटे के क्लब को छोड़कर जाने के फैसले पर पुनर्विचार की संभावना से इनकार नहीं किया। जॉर्ज मेसी से जब कुआट्रो टीवी चैनल से गुरुवार को पूछा कि क्या वह मेसी के फिलहाल टीम के साथ जुड़े रहने और अगले साल बिना कोई धनराशि दिए टीम छोड़कर जाने की संभावना पर विचार कर रहे हैं तो उन्होंने इस विकल्प को खुला रखा। जॉर्ज मेसी और बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेप बारटोम्यू के बीच पहली बैठक में कोई समझौता नहीं होने के बाद यह विकल्प सामने आया। पढ़ें, मेसी के पिता और एजेंट जॉर्ज ने बुधवार को बार्सिलोना पहुंचने पर कहा था कि उन्हें अपने बेटे का इस क्लब के लिए खेलते रहना मुश्किल नजर आता है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3boqSnA