इनियन ने वर्ल्ड ओपन ऑनलाइन शतरंज टूर्नमेंट जीता

चेन्नैभारतीय ग्रैंडमास्टर ने प्रतिष्ठित वार्षिक विश्व ओपन ऑनलाइन शतरंज टूर्नमेंट का खिताब जीता। अमेरिका के समय से सामंजस्य बैठाने के लिए उन्होंने रात को अभ्यास किया। तमिलनाडु के इनियन ने संभावित नौ में से 7.5 अंक जुटाए। वह छह जीत और तीन ड्रॉ के साथ शीर्ष पर रहे। गुरुवार को जारी बयान के अनुसार, इनियन ने अपने से अधिक रैंकिंग वाले कई ग्रैंडमास्टर को पछाड़कर खिताब जीता। खिताब के अपने सफर के दौरान इनियन ने जॉर्जिया के ग्रैंडमास्टर बादुर जोबावा, सैम सेवियान, अमेरिका के सर्गेई एरेनबर्ग और उक्रेन के निजिक इलिया जैसे ग्रैंडमास्टर को हराया। इनियन और जुगिरो सनन के समान 7.5 अंक रहे लेकिन तमिलनाडु के खिलाड़ी ने बेहतर टाईब्रेक स्कोर के कारण जीत दर्ज की।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3bnPJIn