अमृता फडणवीस ने क्यों कहा, मुंबई अब सेफ नहीं

मुंबई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता ( Latest News) और उनकी पत्नी ने बॉलिवुड ऐक्टर ( Case) की मौत के मामले की जांच की निगरानी के लिए मुंबई आए बिहार के एक आईपीएस अधिकारी को अधिकारियों की ओर से आइसोलेशन सेंटर भेजने को लेकर सोमवार को अपनी असहमति व्यक्त की। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ऐसे कृत्य से जांच (की पारदर्शिता) के बारे में लोगों में अविश्वास पैदा होगा। दरअसल, मुंबई पहुंचने के बाद पटना सिटी के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के हाथ पर रविवार रात को बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने 15 अगस्त तक के लिए क्वारंटीन की मुहर लगा दी। पढ़ें: 'तब क्यों पुलिस के साथ वही बर्ताव नहीं'विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस ने ट्वीट किया, ‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर रहस्य को सुलझाने के बजाए ऐसे आचरण से जांच के बारे में बड़ा जन आक्रोश फैलेगा और लोगों के बीच अविश्वास पैदा होगा।’ उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सेवा ड्यूटी पर आए अधिकारियों की आवाजाही इस चुनौती भरे दौर में उन्हें आइसोलेशन में डालकर रोकी नहीं जा सकती है। उन्होंने सवाल किया, ‘केरल की मेडिकल टीम मुंबई आई। उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम विकास दुबे मामले की जांच करने आई। बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई में पहले से चार दिनों से काम कर रही है लेकिन उनमें से किसी को आइसोलेशन में नहीं भेजा गया, तब बस एसपी रैंक के अधिकारी के साथ अलग बर्ताव क्यों किया गया?’ पढ़ें: 'अब मुंबई इनके लिए नहीं सुरक्षित' के बर्ताव पर अमृता फडणवीस ने ट्वीट किया, ‘जिस तरह से सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में व्यवहार किया जा रहा है, मुझे लगता है कि मुंबई ने मानवता खो दी है और वह भोले भाले, स्वाभिमानी नागरिकों के लिए जीने के लिए सुरक्षित नहीं है।’ शिवसेना की राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने पलटवार करते हुए ट्विटर पर कहा, ‘मुंबई पुलिस की सुरक्षा में कार के साथ चारों ओर घूमिए..।’ उन्होंने कहा, ‘मैं मुंबई पुलिस पर आरोप लगाने वाले, उसे बदनाम करने वाले इन प्रदेश बीजेपी नेताओं और उनके परिवारों को चुनौती देती हूं कि अपनी पुलिस सुरक्षा को छोड़ दें और निजी एजेंसियों की सुरक्षा ले लें, जो उन्हें शहर में सुरक्षित महसूस करा सकें। पूर्व मुख्यमंत्री, गृहमंत्री भी थे, की पत्नी के लिए इस तरह से बोलना शर्मनाक है।’ पढ़ें: अमृता फडणवीस पर साधा निशाना एनसीपी प्रवक्ता अदिति नलवड़े ने एक समारोह की पुरानी तस्वीर के साथ ट्वीट किया, जिसमें अमृता फडणवीस एक जहाज पर किनारे पर बैठी दिख रही हैं, और लिखा, ‘उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि जब वह एक क्रूज जहाज पर किनारे पर खतरनाक तरीके से बैठी थीं, तो वह मुंबई पुलिस का जवान था जो उनकी सुरक्षा कर रहा था।’ उन्होंने साथ ही आरोप लगाया कि अमृता फडणवीस की रुचि केवल उस निजी बैंक में पुलिस का वेतन खाता खोलने में थी, जहां वह काम करती थीं। (एजेंसी इनपुट्स के साथ)


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3i17AXB