भोपाल में और में जारी सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को एक बार फिर सिंधिया पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि राहुल और प्रियंका के करीबी ज्योतिरादित्य सिंधिया कभी पार्टी छोड़कर चले जाएंगे। उन्होंने यहां तक कहा कि उनके जाने के बाद कांग्रेस फिर से जीवित हो गई है। सिंधिया के जाने से पार्टी फिर जिंदा हुई दिग्विजय ने कहा कि मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि ज्योतिरादित्य सिंधिया- जिन्हें कांग्रेस पार्टी ने सब कुछ दिया है, जो राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी के सबसे करीबी लोगों में से एक थे, जो कार्य समिति के सदस्य थे, वे पार्टी छोड़ देंगे और चले जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि लोग कहते थे कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के चले जाने से ग्वालियर-चंबल संभाग में कांग्रेस पार्टी खत्म हो जाएगी। मैं कहता हूं कि उनके जाने के बाद कांग्रेस फिर से जीवित हो गई। 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर गरमाई राजनीति मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस और भाजपा के नेता एक दूसरे के उपर तीखे हमले भी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही ग्वालियर क्षेत्र के कई कांग्रेसी नेताओं ने सिंधिया की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया था। माना जा रहा है कि आगामी उपचुनावों में कांग्रेस को इससे बड़ा नुकसान हो सकता है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3j8Bw4w