सुबह-सुबह अरुणाचल में भूकंप से हिली धरती, 3.7 तीव्रता

अंजॉ अरुणाचल प्रदेश में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके 3.7 रिक्टर स्कैल पर दर्ज किए गए। इस भूकंप में फिलहाल राज्य में कहीं से कोई जान या माल के हानि की सूचना नहीं आई है। एक महीने में यह दूसरी बात है जब राज्य में भूकंप आया है। इससे पहले महीने जुलाई भी में भी भूकंप से राज्य हिल उठा था। नैशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप के झटके राज्य के अंजॉ जिले में तड़के 3.36 मिनट पर महसूस किए गए। जिस दौरान भूकंप आया लोग अपने घरों में सो रहे थे। अचानक भूकंप आने से हड़कंप मच गया। कई लोग धरती हिलने से डर गए और अपने घरों के बाहर निकल आए। 6 अगस्त को भी आया था भूकंप इससे पहले राज्य में 6 अगस्त को भी भूकंप आया था। जानकारी के मुताबिक तब यह भूकंप तवांग में देर रात लगभग 1 बजकर 33 मिनट पर आया था। तब भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 दर्ज हुआ था। इस भूकंप का केंद्र तवांग से 42 किलोमीटर दूर था। हालांकि तब भी कोई नुकसान नहीं हुआ था लेकिन लोग भूकंप के झटकों से डर गए थे।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3lcYA44