जम्मू जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है, ऐसे समय भी को अपनी नापाक हरकतों से फुर्सत नहीं है। गुरुवार देर रात एक बार फिर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर एलओसी पर मौजूद भारतीय चौकियों पर फायरिंग की है और मोर्टार दागे हैं। हालांकि भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। की घटना पुंछ जिले के किरनी सेक्टर में गुरुवार देर रात 10:45 बजे शुरू हुई। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की जा रही है और मोर्टार भी दागे गए हैं जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले पाकिस्तान ने गुरुवार को ही नियंत्रण रेखा (LOC) पर स्थित राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में भी संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। राजौरी में पाक की गोलीबारी में एक जवान शहीद राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान ने भारी गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया। अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से आवासीय इलाकों में भारी गोलीबारी किए जाने से कठुआ-सांबा क्षेत्र के निवासियों में दहशत फैल गई और एक दर्जन से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए। राजौरी में मासूम गांववालों को पाकिस्तान ने बनाया निशाना अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से अकारण की गई गोलीबारी में कई गांववाले बाल-बाल बच गए और अपने-अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने हीरानगर सेक्टर में छोटे और मध्यम हथियारों से गोलीबारी की। अधिकारियों के मुताबिक, एक दर्जन से ज्यादा मकानों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। (एएनआई से इनपुट्स के साथ)
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2zReA9b