शाहीन बाग में फिर से धरना शुरू करने की तैयारी

नई दिल्ली कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए 25 मार्च से बंद पड़े देश को धीरे-धीरे खोलने का ऐलान क्या हुआ (CAA) के खिलाफ शाहीन बाग में धरना फिर से शुरू करने की तैयारी होने लगी। कुछ महिलाएं गुरुवार को फिर से धरना देने पहुंचीं, लेकिन पहले से चौकस दिल्ली पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया। बताया जाता है कि धरना बहाल करने की ठोस रणनीति बनाई गई। खबर है कि देशभर के कम-से-कम 200 संगठनों ने शाहीन बाग में फिर से धरना शुरू करने का आह्वान किया। शाहीन बाग और जामिया इलाकों में घरों में बैठकर माथापच्ची हुई। इस बार धरने की थीम- 'सब याद रखा जाएगा'अब वॉट्सऐप पर मेसेज भेजकर लोगों को पुराने धरना स्थल पर जुटने को कहा जा रहा है। हालांकि, इस बार पुराने वॉट्सऐप नंबरों और ट्विटर हैंडल्स का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। पुलिस को अंदरखाने चल रही तैयारियों की भनक नहीं लगे, इसलिए नए सोशल मीडिया अकाउंट्स खोले गए। इस बार धरने की थीम तय किया गया है- 'सब याद रखा जाएगा।' भारी पुलिस बल तैनात बहरहाल, शाहीन बाग, जामिया गेट और सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास भारी पुलिस बल तैनात है। दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर है। वहीं दिल्ली के सभी जिलों के डीसीपी को कहा गया है कि अपने-अपने जिले में कानून व्यवस्था के इंतजामों को लेकर अत्यंत सतर्क रहें और सुरक्षा बलों को स्टैंड बाय मोड में रखे। एहतियात के तौर पर पैरामिलिट्री फोर्स की कुछ कंपनियों को भी दिल्ली के कुछ थानों में रुकवाया गया है। लॉकडाउन में खत्म हुआ था धरना ध्यान रहे कि 15 दिसंबर को शाहीन बाग में मुख्य रूप से मुस्लिम महिलाओं का धरना शुरू हुआ था जो लंबा चला और कोरोना संकट के कारण खत्म हुआ। उससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने तीन वार्ताकर नियुक्त कर धरना खत्म करवाने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी। अब लॉकडाउन में ढील मिलते ही शाहीन बाग में धरना शुरू करने की तैयारी हो चुकी है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2ByAJtj