झारखंड-कर्नाटक में भूकंप के झटके

जमशेदपुर कोरोना संकट के बीच देश के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके () महसूस किए गए हैं। शुक्रवार सुबह में झारखंड के जमशेदपुर में भूकंप के झटके ( in jamshedpur) महसूस किए गए। राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सुबह करीब 6.55 बजे आए इन भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 रही। जमशेदपुर के साथ-साथ कर्नाटक के हंपी में भी भूकंप के झटके (Earthquke in Hampi) महसूस किए गए हैं। सुबह 6.55 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 रही। झारखंड और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आए भूकंप के झटके से किसी तरह के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं मिली है। हालांकि, सुबह-सुबह आए झटकों से डर के मारे लोग अपने-अपने घरों से बाहर जरूर निकल आए। इसे भी पढ़ें:- कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच पिछले 55 दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाके में छह बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। भूकंप का छठा झटका बुधवार रात को महसूस किया गया। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में भूकंप के ये झटके महसूस किए गए। रिक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.2 आंकी गई थी। हालांकि, भूकंप के इन झटकों से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं थी। हालांकि, डर से कुछ लोग जरूर घरों से बाहर निकल आए।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2XBEKWy