दिल्ली से गाजियाबाद आना-जाना, ये कागज जरूरी

कोरोना के मामले में तेजी देखते हुए गाजियाबाद जिला प्रशासन ने फिर से बॉर्डर को सील करने के आदेश दिए हैं। हालांकि यह प्रतिबंध आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों और कमर्शल गाड़ियों पर लागू नहीं होगा। डीएम अजय शंकर पांडे ने बताया कि दिल्ली से सटे सभी बॉर्डर को लॉकडाउन-2 की तरह ही सील किया जाएगा। इन क्षेत्रों से केवल वही लोग आ-जा सकेंगे जिनके पास प्रशासनिक पास होगा। जानिए क्या कागज जरूरी, किसे मिलेगी इजाजत और कैसे मिलेगी गाजियाबाद में एंट्री..... इन्हे चाहिए होगा पास - भारी वाहनों - ट्रकों से माल ढुलाई वाले वाहनों - बैंकिंग सेवाओं से जुड़े आवश्यक वाहनों - आवश्यक वस्तुओं और दवाओं से जुड़े वाहन। इन्हें सिर्फ आई कार्ड से एंट्री - डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ - पुलिसवाले - मीडिया कर्मियों - बैंक कर्मियों - भारत सरकार में काम करने वाले उप सचिव और उनके ऊपर के अधिकारी। इन्हें पास और आईडी कार्ड दोनों दिखाना होगा दिल्ली के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में प्रतिदिन नौकरी करने वाले कर्मचारियों को अपने आई कार्ड के साथ अलग से जारी पास को भी बॉर्डर पर दिखाना होगा। यह पास दैनिक या साप्ताहिक आधार पर जारी किया जाने वाला होगा। इस समय ही मिलेगी एंट्री दिल्ली और केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक अपना पास दिखाकर निकलने की छूट होगी। उसके बाद उन्हें जाने के लिए पास दिखाना होगा। ई पास के लिए यहां करें आवेदन आवश्यक काम से दिल्ली से गाजियाबाद आने वालों को गाजियाबाद जिला प्रशासन से ई पास लेना जरूरी होगा। ई पास के लिए उन्हें प्रशासन से लिंक पर आवश्यकता को देखते हुए ई-पास जारी करवा सकते हैं।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2TEIfci