स्पीकर की सीट पर थे नीतीश कुमार, सुषमा ने शरद पवार को जो कहा था आज भी हंसा देगा

नई दिल्ली: दो दशक पहले की बात है। लोकसभा में स्पीकर की कुर्सी पर आज के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठे थे और भाषण दे रही थीं भाजपा की तेजतर्रार नेता सुषमा स्वराज। उस दिन सुषमा ने शरद पवार के बारे में जो बात कही थी, वह आज भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देती है। सोशल मीडिया पर आए दिन सुषमा स्वराज का वो ओजस्वी भाषण शेयर किया जाता है। आखिर सुषमा ने उस दिन लोकसभा में ऐसा क्या कहा था? सोशल मीडिया पर उपलब्ध 2 मिनट के वीडियो को आगे देखिएगा। यह 1996 का दौर था। एचडी देवगौड़ा ने विश्वास मत रखा था। खिलाफ में बोलते हुए सुषमा ने कहा, '50 साल की जिन नीतियों को लेकर आपने राजनीति की है आज वो राजनीति आप छोड़ देंगे सिर्फ इसलिए कि सत्ता लोलुपता की दौड़ में ऐंटी-बीजेपी के अंदर आपको कांग्रेस के साथ बैठना है। आपको जनता दल के साथ बैठना है।'

from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News https://ift.tt/hTXjdNo