गम दिल में दबाकर जब प्लेन में रातभर फैंस को ऑटोग्राफ देते रहे सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट की दुनिया में कहावत है- सचिन तेंदुलकर होना आसान नहीं...। इसमें कोई शक नहीं कि रिटायरमेंट के एक दशक बाद भी सचिन, सचिन हैं। उनकी परछाई को भी उतना सम्मान मिलता है, जितना शायद किसी खिलाड़ी को न मिले। जहां भी वह जाते हैं उनकी एक झलक पाने को लोग टूट पड़ते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ था वनडे वर्ल्ड कप 2003 के खिताबी मुकाबले में हार के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट में लौटते समय। फाइनल में हार के दर्द को दबाकर वह रातभर फैंस का सपना पूरा करते रहे। कोई और होता तो शायद मना कर देता, लेकिन सचिन तो सचिन ही हैं।

from Sports News in Hindi, Live Score, खेल समाचार, खेल न्यूज़ https://ift.tt/IQak2Um