नई दिल्ली : देश के कई राज्यों में दक्षिणी पश्चिमी मानसून का असर देखने को मिल रहा है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 अगस्त तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD के अनुसार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। IMD ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम कार्यालय ने यह भी कहा कि राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News https://ift.tt/ZtE9GRg