इस भारतीय वेटलिफ्टर का सिंगापुर में कमाल, गोल्ड जीत CWG लिए किया क्वॉलिफाइ

सिंगापुर: भारत की स्टार वेटलिफ्टर (Mirabai Chanu) ने शुक्रवार को सिंगापुर वेटलिफ्टिंग इंटरनेशनल (Singapore Weightlifting International) में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों () के लिए 55 किलोग्राम भार वर्ग में क्वॉलिफाइ किया। पहली बार 55 किलोग्राम भार वर्ग में भाग ले रही चानू ने कुल 191 किलोग्राम (86 किलोग्राम और 105 किलोग्राम) भार उठाया। उन्हें किसी तरह की चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा और वह आसानी से पहले स्थान पर रही। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया की जेसिका सेवास्टेंको दूसरे स्थान पर रही जबकि उन्होंने कुल 167 किलोग्राम (77 किलोग्राम + 90 किलोग्राम) वजन उठाया, जो चानू से 24 किलोग्राम कम था। मलेशिया की एली कैसेंड्रा एंगलबर्ट 165 किलोग्राम (75 किलोग्राम + 90 किलोग्राम) के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। दिसंबर में विश्व चैंपियनशिप से हटने वाली चानू की पिछले साल तोक्यो ओलिंपिक में रजत पदक जीतने के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद यह पहली प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता थी। इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने राष्ट्रमंडल रैंकिंग के आधार पर 49 किलोग्राम में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वॉलिफाइ किया था लेकिन भारत की अधिक स्वर्ण पदक जीतने की संभावनाएं बढ़ाने के लिए चानू ने 55 किलोग्राम में भाग लेने का फैसला किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/bMRhWeX