फर्जी विज्ञापनों से परेशान सचिन तेंदुलकर, इस कसीनो पर लेंगे बड़ा एक्शन

मुंबई: दिग्गज क्रिकेटर (Sachin Tendulkar) ने गुरुवार को कहा कि वह सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए उनकी बदली तस्वीरों का इस्तेमाल करने वाले एक कसीनो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। पता चला है कि गोवा के एक कसीनो ‘बिग डैडी’ ने प्रचार के लिए तेंदुलकर की तस्वीरों का उपयोग किया। बता दें कि इस महान क्रिकेटर ने आजीवन जुआ, तंबाकू और शराब का विज्ञापन नहीं किया। तेंदुलकर ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘मेरी कानूनी टीम जरूरी कार्रवाई कर रही होगी, लेकिन मुझे लगा कि यह जानकारी सभी के साथ साझा करना महत्वपूर्ण है।' उन्होंने आगे कहा, ‘यह मेरे संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया पर कई विज्ञापन दिखाये जा रहे हैं, जिसमें बदली हुई तस्वीर के साथ मुझे एक कसीनो का समर्थन करते हुए दिखाया गया है।’ तेंदुलकर ने कहा, ‘मैंने व्यक्तिगत तौर पर कभी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुआ, तंबाकू या शराब का प्रचार नहीं किया है। यह देखकर दुख होता है कि मेरी तस्वीरों का उपयोग लोगों को गुमराह करने के लिए किया जा रहा है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/FuUsWDo