IND vs SA: अश्विन ने रचा इतिहास, वांडरर्स में ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय

जोहानिसबर्गरविचंद्रन को यूं ही नहीं वर्ल्ड के सबसे खतरनाक स्पिनरों में गिना जाता है। वह तेज गेंदबाजों के लिए मददगार पिच पर भी विकेट निकालने में सक्षम हैं। इसका ताजा उदाहरण सेंचुरियन और अब द वांडरर्स स्टेडियम में देखने को मिला। अब तक गिरे 32 विकेटों में इकलौता विकेट स्पिनर के नाम गया है और वह अश्विन की झोली में गिरा। तेज गेंदबाजों के लिए स्वर्ग इस मैदान पर विकेट झटकते ही अश्विन ने इतिहास रच दिया। जोहानिसबर्ग में जारी इस मैच में 240 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को दूसरा झटका के रूप में लगा। उन्हें अश्विन ने 28वें ओवर की दूसरी गेंद पर LBW किया। इसके साथ ही वह इस मैदान पर विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय स्पिन गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले पूर्व कप्तान ही यहां भारत के लिए विकेट झटक सके थे। उन्होंने इस मैदान पर 3 टेस्ट खेले हैं और 17 विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीका ने 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन बुधवार को यहां दो विकेट पर 118 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका अब लक्ष्य से 122 रन पीछे है। स्टंप उखड़ने के समय कप्तान डीन एल्गर 46 रन और रॉसी वान डर डुसेन 11 रन पर खेल रहे थे। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक विकेट लिया है। इससे पहले भारत ने अपनी दूसरी पारी में 266 रन बनाए थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3pZfmbr