IND vs SA: 'लॉर्ड' शार्दुल की रिकॉर्ड तोड़ बॉलिंग, साउथ अफ्रीका की पहली पारी 229 पर ढेर

जोहानिसबर्गटीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को जोहानिसबर्ग टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी 229 रनों पर ऑलआउट कर दी। द वांडरर्स ग्राउंड पर साउथ अफ्रीका ने आज पहली पारी एक विकेट के नुकसान पर 35 रनों से आगे खेलना शुरू किया। एक वक्त उसने एक विकेट के नुकसान पर ही 88 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद ने गजब की गेंदबाजी की और न केवल टीम इंडिया की वापसी कराई, बल्कि साउथ अफ्रीका को बड़ी बढ़त लेने से भी रोक लिया। उन्होंने 61 रन देकर 7 विकेट चटकाए। वह इस मैदान पर 7 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले एक पारी में अनिल कुंबले के नाम सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी थी। उन्होंने 1992-93 में 53 रन देकर6 विकेट झटके थे। इससे पहले पहले सत्र की कप्तान डीन एल्गर और कीगन पीटरसन ने अच्छी शुरुआत की। पीटरसन ने दिन का पहला रन बुमराह की गेंद बनाए। इसके बाद उन्होंने बुमराह की गेंद पर फाइन लेग पर एक चौका लगाकर आत्मविश्वास से भरे बैकफुट पंच के साथ की, लेकिन एल्गर दूसरे छोर पर भारतीय तेज गेंदबाजों के खिलाफ ज्यादा सहज नहीं थे। मेजबान टीम के लिए दूसरे विकेट की साझेदारी अच्छी चल रही थी, जिसके बाद भारत ने 29वें ओवर में सिराज को गेंदबाजी दी। वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं दे पाए, क्योंकि पहले दिन लगी चोट से परेशान दिख रहे थे। हालांकि, वह हर गुजरते ओवर के साथ अपनी लय और गति में आ रहे थे। इसके साथ दूसरे छोर से शार्दुल ठाकुर को गेंदबाजी दी गई थी, जिन्होंने भारत को दिन की पहली सफलता दिलाई, एल्गर को 120 में से 28 रन पर आउट किया। इस बीच, पीटरसन ने शमी की गेंद पर चौका लगाकर अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। लंच से पहले किया तीसरा शिकार वह 62 रन बनाकर शार्दुल की गेंद पर आउट हो गए। शार्दुल ने सुबह का अपना तीसरा विकेट रासी वान डर डुसां (1) को पवेलियन भेज कर लिया। हालांकि, डुसां के कैच को लेकर बहस होती दिखी। टीवी रिप्ले में साफ नहीं हो पा रहा था कि ऋषभ पंत ने कैच सफाई से लिया या नहीं। हालांकि, वह बिना DRS लिए पवेलियन लौट चुके थे। इसके साथ ही लंच का ऐलान हो चुका था। यूं जड़ा पहली बार पंच शार्दुल ठाकुर ने लंच के बाद काइल (21) को LBW आउट किया तो हाफ सेंचुरी जड़ने वाले टेम्बा बावुमा (51) को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट करियर में फाइव विकेट हॉल लेने का कारनामा भी पूरा किया। वह वांडरर्स में फाइव विकेट हॉल लेने छठे भारतीय हैं। इसके बाद मोहम्मद शमी ने कागिसो रबाड़ा को सिराज के हाथों कैच आउट कराते हुए मेजबान को 7वां झटका दे दिया। वह खाता नहीं खोल सके। इस दौरान 72वें ओवर की आखिरी गेंद पर साउथ अफ्रीका के 200 रन पूरे हुए, जबकि 73वें ओवर की आखिरी गेंद पर उसने भारत पर लीड लेनी शुरू कर दी। जसप्रीत बुमराह ने केशव महाराज (21) को बोल्डकर 8वां झटका दिया। ठाकुर ने आखिरी में मार्काे जैनसन (21) और लुंगी एंगिडी (0) को आउट करते हुए साउथ अफ्रीका की पारी 79.4 ओवरों में 229 रनों पर समेट दी। शमी को दो और बुमराह को एक विकेट मिला। हालांकि, भारतीय टीम साउथ अफ्रीका को 27 रनों की बढ़त लेने से नहीं रोक सकी। बता दें मार्को जेनसेन 4/31 की बेहतरीन गेंदबाजी के कारण दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पहली पारी में 202 रनों पर आउट कर दिया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3FWgGRF