इन राज्यों में Covid सर्टिफिकेट पर नहीं होगी PM मोदी की तस्वीर, चुनाव आयोग का आदेश

नई दिल्ली ने विधानसभा चुनावों वाले पांच राज्यों में कोविड सर्टिफिकेट पर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को हटाने का आदेश दिया है। चुनाव आयोग के आधिकारिक सूत्र के अनुसार, आचार संहिता लागू होने के कारण यह निर्देश दिया गया है। सूत्र ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय मोदी की तस्वीर को टीके के प्रमाणपत्र से हटाने के लिए कोविन प्लेटफॉर्म पर जरूरी फिल्टर लगाएगा। इन पांच राज्यों में होने हैं चुनाव चुनाव आयोग ने शनिवार को घोषणा की थी कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में होंगे और मतगणना 10 मार्च को होगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सरकारों, उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। कोविन प्लेटफॉर्म पर फिल्टर लगाने का आदेश एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इन पांच चुनावी राज्यों में लोगों को जारी किये जाने वाले कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय कोविन प्लेटफॉर्म पर आवश्यक फिल्टर लगाएगा। मार्च 2021 में, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ राजनीतिक दलों की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग के सुझाव पर असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में चुनावों के दौरान भी इसी तरह के कदम उठाये थे।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/32UQfOk