बेंगलुरु बेंगलुरु से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तेजस्वी सूर्या मुस्लिम और ईसाइयों से हिंदू धर्म में वापसी का आह्वान कर रहे हैं। इसके पीछे उनका तर्क है कि हिंदुओं के पुनरुत्थान की यही एकमात्र तरीका है। 25 दिसंबर को उडुपी के श्रीकृष्ण मठ में सांसद तेजस्वी सूर्या ने एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। समाचार एजेंसी एएनआई ने तेजस्वी के भाषण का एक भाग शेयर किया। इसमें वह कह रहे हैं, 'हिंदुओं के पास एक ही विकल्प बचा है कि वे उन सभी लोगों की घर वापसी कराएं, जो हिंदू धर्म को छोड़कर गए हैं। अपने मातृ धर्म को छोड़कर जाने वाले लोगों को वापस लाया जाना चाहिए।' वीडियो में तेजस्वी सूर्या आगे कहते हैं, 'मेरा आग्रह है कि हर मंदिर और मठ को इसके लिए सालाना टारगेट तय करना चाहिए।' 'इसके अलावा कोई समाधान नहीं'वीडियो में बीजेपी सांसद कहते हैं, 'चाहे जबरन या फिर धोखे से, लालच से या फिर चोरी से जिन्हें हिंदू धर्म से अलग किया गया है, उन्हें वापस लाना जरूरी है। इसके अलावा कोई समाधान नहीं हो सकता है।' कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्होंने अपना भाषण ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने कैप्शन दिया था, 'कर्नाटक के उडुपी में श्रीकृष्ण मठ में हिंदू पुनरुद्धार पर बात की। 2014 के बाद भारत अंततः 70+ वर्षों के औपनिवेशिक हैंगओवर के बाद खुद को संभाल रहा है। विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा शासित सदियों के बाद भारत 'विश्वगुरु' के रूप में फिर से उभर रहा है।'
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3FxJKPs