सेंचुरियनभारतीय टीम के ओपनर और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में कमाल कर दिया है। उन्होंने पहली पारी में 218 गेंदों में शतक ठोकते हुए एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। वह साउथ अफ्रीका में शतक ठोकने वाले भारत के सिर्फ दूसरे भारतीय ओपनर बने। उनसे पहले वसीम जाफर ने जनवरी, 2007 में केपटाउन टेस्ट में 116 रनों की पारी खेली थी। केएल राहुल के करियर का यह 7वां टेस्ट शतक है, जबकि भारत के बाहर छठा है। इसका मतलब उन्होंने 7 में से सिर्फ एक भारत में लगाए हैं। इससे पहले सुबह के सत्र में अधिक शॉर्ट पिच गेंद फेंकने वाले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने दूसरे सत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्टंप को निशाना बनाया। लंच के बाद अर्धशतक पूरा करने वाले अग्रवाल को एंगिडी ने पगबाधा करके मेजबान टीम को पहली सफलता दिलाई। ऐसा लग रहा था कि लेग स्टंप से नहीं टकराएगी लेकिन डीआरएस लेने पर मैदानी अंपायर को फैसला बदलाव पड़ा क्योंकि रिव्यू में दिखा कि गेंद स्टंप से टकरा रही थी। अग्रवाल हालांकि इससे हैरान दिखे। अग्रवाल ने 123 गेंद का सामना करते हुए नौ चौके जड़े। वह और राहुल दक्षिण अफ्रीका में 21 मैचों में शतकीय साझेदारी करने वाली भारत की सिर्फ तीसरी सलामी जोड़ी है। पुजारा भी अगली गेंद पर पवेलियन लौट गए जब एंगिडी की अंदर आती गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बल्लेबाज के शरीर से टकराने के बाद हवा में उछली और शॉर्ट लेग पर कीगन पीटरसन ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। राहुल ने इसके बाद एंगिडी पर कवर ड्राइव से चौके के साथ 127 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। पिछले दो साल से अधिक समय में शतक जड़ने में नाकाम रहे कोहली ने एनगिडी की गेंद पर खाता खोलने के बाद पदार्पण कर रहे मार्को जेनसन और स्पिनर केशव महाराज पर चौके जड़े। राहुल इस बीच भाग्यशाली भी रहे जब तेज गेंदबाज वियान मुल्डर की गेंद को हवा में लहरा गए लेकिन जेनसन उनका मुश्किल कैच नहीं लपक पाए।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/312enNW